दुनिया में मिसाल है भारत की सर्व धर्म एकता- मौलाना खालिद रसीद
इसरार अहमद
बहराइच।जिले के रुपइडिहा कस्बे में मौलाना मोहम्मद फारूक कासमी द्वारा संचालित मदरसा दारुल उलूम अनवारिया द्वारा मुनक्किद ख़त्म-ए- नबूवत व हिन्दू मुस्लिम भाईचारा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
जिसमें सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने हिस्सा लिया।
कॉन्फ्रेंस का आगाज सबसे पहले दुआ के साथ शुरू हुआ।इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली साहब को दारुल उलूम अनवारिया की ओर से शान्ति कमेटी के अध्यक्ष कमल मदेशिया,सचिव आचार्य दयाशंकर शुक्ल,भाईचारा के प्रतीक डॉ सनत कुमार ने फूलों का हार व दुशाला पहनाकर तथा चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कस्बे में भाईचारा व सामाजिक समता स्थापित करने हेतु कमल मदेशिया,डॉ सनत कुमार शर्मा, आचार्य दयाशंकर शुक्ल,मनीराम शर्मा,संजय कुमार वर्मा,गज्जू सोनी, नानपारा नगरपालिका चेयरमैन अब्दुल वहीद व हाजी अब्दुल रहीम, आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई आलिमो व प्रकाण्ड विद्वानों ने विश्व के धर्मो के पवित्र ग्रन्थ कुरान व वेद से आयत व श्लोक पढ़कर उसका अर्थ समझाते हुए कहा कि किसी भी धर्म में यह नहीं मिलता कि दूसरे धर्म के मानने वाले की मदद न करे।सभी धर्म मानव की सेवा के लिए कहता है।मनीराम शर्मा ने कहा कि इस छोटे से कस्बे में भाईचारे का जो पेड़ मौलाना फारूक ने लगाया है आने वाले वक्त में फलदार दरख्त की शक्ल अख्तियार करेगा।दयाशंकर शुक्ल ने कहा कि खालिद रसीद साहब की तरफ इशारा करके कहा कि अपने बड़ों की बात सुनकर उसपर अमल करने पर ही हम सब का फ़ायदा है।
मुख्य अतिथि मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली साहब ने पूर्व में बोले वक्ताओं की तारीफ की और कहा कि मुल्क हिंदुस्तान के कस्बे रुपईडीहा में हिन्दू मुस्लिम एकता देखने को मिली इससे मुझे बहुत खुशी हुई है। लोगो का शुक्रिया अदा करते हुए कि ऐसे कार्यकर्मो को अखबारात व मीडिया को पुरे मुल्क में आम करना चाहिए। इससे फैली हुई आपसी नफरत ख़त्म हो जायेगी। जो पूरी दुनिया के अंदर हिन्दू मुस्लिम एकता की जो मिसाल दी जाती थी जो फिर से कायम होगा।
हमें ऐसे लोगो से बचकर रहना है जो हमें गलत दिशा देते है। तीन तलाक के मसले पर कहा कि इस्लाम की तालीम से गुमराह चन्द लोग बदनाम कर रहे है। इस्लाम धर्म मर्द और औरत को बराबर का दर्जा देता है। गुमराह व्यक्ति को इस्लाम से जोड़ना गलत है हमारे नबी ने बतलाया है कि हिंसा का जवाब अहिंसा से दो। हमारे नबी और अल्लाह के रसूल मुहम्मद सल्ललाहु अलैहिवसल्लम ने ऐसा समय समय पर करके बतलाया है। इस्लाम में कहा गया है कि बेटी को दहेज़ न देकर पुस्तैनी जमीन व दौलत में हिस्सा दो।
इस अवसर पर मौलाना महफुज़ूर रहमान,सिराज अहमद मदनी,सलीम बाबागंज,मुजम्मिल कासमी,मुफ़्ती अब्दुल्लाह व किफतुल्लाह,हाफिज शमीम अहमद,अहमद हुसैन व एजाज आदि ने अपनी अपनी बात रखी।प्रोग्राम को सफल बनाने में मशहूर अहमद उर्फ़ चुन्ना भाई, मोहम्मद आसिफ,डॉ0 हबीबुल्ला, अकबर अली,शकील राई,मुहम्मद अहमद, मुदस्सिर, रसीद अहमद आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन मौलाना मुहम्मद फारूक कासमी ने किया तथा आगुन्तको का खैर मकदम किया।
Tags:
Bahraich
