बहराइच:-अधिशासी अभियन्ता ने बिजली उपभोक्ताओं से सुनी समस्याएं

अधिशासी अभियन्ता ने बिजली उपभोक्ताओं से सुनी समस्याएं

इसरार अहमद
बहराइच।जिले के नेपाल बार्डर पर स्थित रुपईडीहा कस्बे में कैम्प लगाकर विद्युत अधिशासी अभियन्ता आरिफ अहमद ने बिजली उपभोक्ताओं से उनकी समस्याएं सुनी।उनके सामने बिजली उपभोक्ताओं ने समस्याओ की झड़ी लगा दी।
उन्होंने जे ई प्रमोद कुमार व जे ई  दीपक कुमार से कहा कि 8 से 11 व 15 से 17 मई तक रुपईडीहा कस्बे के मोहल्ले-मोहल्ले में जाकर वहीँ कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनकर उनका तुरन्त निदान कर इसकी लिस्ट बनाकर मुझे भी सूचित करे।
इससे पहले बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत अधिशाषी अभियन्ता आरिफ अहमद को बताया कि कस्बे में 30 प्रतिशत घरों में मीटर नहीं लगे है। जिन उपभोक्ताओं के घर मीटर भी लगे हैं लेकिन पोस्टिंग नहीं हुई है बिल पुराने पद्दति से जमा कर रहे है
कुछ बिल जमा हैं फिर भी सालों से जुड़कर आ रहा है। बाजार में अभी भी खुले तार नहीं बदले जा सके है। कनेक्शन पोल बॉक्स ने नहीं है। वोल्टेज बहुत कम है। ऐसी दर्जनों परेशानी बताई गई।
नई बस्ती की सैकड़ो महिलाओ ने अपने मोहल्ले में बिजली पोल लगाने की मांग की जिसपर आरिफ अहमद ने जल्द से जल्द पोल लगवाने का आश्वाशन भी दिया।
बिजली के बिल में सरचार्ज माफ़ी हेतु 30 कनेक्शन धारको ने रजिस्ट्रेशन कराया। 53 नये कनेक्शन (MNST) योजना के अन्तर्गत रसीद कटवाए। कैम्प में टी जी 2 पृथ्वीपाल, कार्यालय सहायक रमेश कश्यप, भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश अमलानी, रतन अग्रवाल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय मित्तल, सुशील बंसल, जमालु राई सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post