जनता से किया हुआ वादा पूरा कराने के लिए फाँसी तक लगा लूँगा:-भाजपा विधायक,

जनता से किया हुआ वादा पूरा कराने के लिए फाँसी तक लगा लूँगा:-वर्तमान BJP विधायक के पति व पूर्व सपा विधायक दिलीप वर्मा

इसरार अहमद
बहराइच।बीते 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराने वाले जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर जिन वादों के बल पर अपनी नैया पार लगाने में कामयाब रहे।अब उन अधूरे वादों को अमली जामा पहनाने के लिए जनप्रतिनिधि जनता को कुछ इस तरह कोरा आश्वासन देते नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के अंतर्गत नानपारा विधानसभा से वर्तमान BJP विधायक माधुरी वर्मा के पति और पूर्व सपा विधायक दिलीप वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने नानपारा विधानसभा की समस्त जनता से अपने चुनावी कार्यक्रम के दौरान ये वादा किया था कि अगर चुनाव में नानपारा सीट से BJP की प्रत्याशी माधुरी वर्मा की जीत होगी तो सबसे पहला काम नानपारा को जिला घोषित कराना।जिस वादे पर जनता ने पूरा सहयोग किया।
और जनता से किये गए इस वादे पर मैं आज भी पूरी तरह अटल हूं।यही नहीं वर्तमान विधायक के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने साफ तौर पर बयान देते हुए यह भी कहा कि जनता के लिए मैं इस स्तर तक कटिबद्ध हूं कि यदि शासन और सरकार की तरफ से नानपारा को जिला नहीं बनाया गया।
तो जनता का वादा पूरा करने के लिए फांसी तक लगा लूंगा।
आपको बता दे कि माधुरी वर्मा नानपारा विधानसभा से पूर्व में कांग्रेस और वर्तमान में  BJP की विधायक हैं।और उनके पति दिलीप वर्मा पूर्व में सपा से विधायक रह चुके है।
और नानपारा की जनता ज्यादा दिन से नानपारा को जिला बनाने की माँग कर रही है।जिसके लिए नानपारा जिला बनाओ संघर्ष समिति भी बनाई गयी है जो समय-समय पर प्रदर्शन करके भारत व राज्य सरकार को ज्ञापन भी सौप चुकी है।
अब देखना यह है कि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा का किया हुआ वादा और ये बयान क्या गुल खिलाता है।
Previous Post Next Post