अहमदाबाद (गुजरात) में मंगलवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक मकान की दूसरी मंज़िल की बालकनी गिर गई। हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई है और कम-से-कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है। दरअसल, यात्रा के दर्शन के लिए लोग बालकनी में खड़े थे और मकान के नीचे खड़े लोगों के ऊपर भी मलबा गिरा।
