परवीन सैनी
सहारनपुर। थाना बडगांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर के बवाल की आग सहारनपुर के थाना सदर क्षेत्र के ग्राम रामनगर मल्हीपुर रोड पर भी जल उठी। महाराणा प्रताप जयंती को लेकर एक जाति पर दूसरी जाति के लोगों ने हमला बोल दिया।
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अचानक हजारों जाति विशेष के लोगों की भीड़ ने पथराव किया। अनेक मकानों पर पथराव किया अनेक दोपहिया वाहनों को आग लगा दी। एक कार को भी आग लगा दी। दंगाइयों ने पत्रकारों को भी नहीं बख्शा उनकी मोटरसाइकिल को जला दिया।
हजारों की भीड़ लाठी-डंडों व सरियों से लैस थी। भीड़ में भी जाति विशेष की महिलाएं भी थी।
हजारों की भीड़ देखकर पुलिस का अमला पीछे की ओर दौड़ लगाने को मजबूर हो गया। पुलिस केवल हवा में फायरिंग करती रही। दंगाइयों का हौसला बढ़ता गया उधर बेहट रोड पर ग्राम नाजिरपुर में भी जाति विशेष के बलवाइयों ने एक बस को आग लगा दी।
जिस प्रकार से एक माह में सहारनपुर के बलवाइयों द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। उससे लगता है कि यह सब एक सोची समझी साजिश है जिसका खुलासा जांच से ही संभव है।
