प्रवीण मिश्रा
श्रावस्ती। डीएम और एसपी ने जिले की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने की कवायद में अस्पताल, विधुत सब स्टेशन, गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और निरीक्षण में मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी दीपक मीणा एंव पुलिस अधीक्षक विजय ढुल इकौना सीएचसी का निरीक्षण किया तो परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और सीएचसी प्रभारी को परिसर की साफ सफाई
की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम, एसपी ने इकौना में गेंहू क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी को गेंहू की खरीद में तेज लाने के लिए निर्देशित किया।
वहीं डीएम ने विद्युत उपकेन्द्र इकौना द्वितीय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपखण्ड अधिकारी को रजिस्टर सही करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने उपकेन्द्र पर रखे अग्निशमन यंत्र के प्रयोग के संबंध मे कर्मचारियो को जानकारी दी।
