महिला पत्रकार ने लगाया बिना जांच किए रेफर करने का आरोप !

महिला पत्रकार ने लगाया  बिना जांच किए  रेफर करने का आरोप

इसरार अहमद अलिमा शमीम की रिपोर्ट...         
बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि यदि कोई शिकायत मुझ तक आई तो जिले पर बैठे अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
फिर भी न जाने क्यों कान में तेल डाले बैठे यह अधिकारी जनता की समस्याओ व सेहत से खुला खिलवाड़ कर रहे है।
मामला बाराबंकी जनपद के जैदपुर कस्बे में स्थित सीएचसी का है जहाँ पर हर रोज मरीजो के सेहत के साथ खिलवाड़ होता रहता है जिसकी शिकायत पर होने वाली जॅाचे थमने का नाम नही ले रही है।
CHC में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मजिस्ट्रेट की टीम ने पहुॅच कर जांच पडताल की।जैदपुर स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक अवधेष मौर्या नितिन मल,आर के गुप्ता  व सरोज के विरूद्व होने वाली शिकायतो को लेकर बीते कई दिनो से अधिकारियो की टीम जांच पडताल कर रही हैं  स्वास्थ्य अधिकारियो व टेनिंग मजिस्ट्रेट की टीम अस्पताल पहुची अधिकारियो को देखकर अस्पताल में हडकम्प मच गया।टीम के सदस्यो ने मौके पर मौजूद सभी चिकित्सको कर्मचारियो व शिकायत कर्ताओं  से काफी देर तक पूछताछ की।मामला महिला पत्रकार आलिमा समीम व मोहिनी शर्मा खैरुल बानो सबाना पुत्री जरीना मोकिना बानो नसरीन बानो नूर अली की शिकायत पर जांच करने पहुची टीम ने बयान दर्ज किया फिर भी अवधेष मौर्या पर जांच की आंच नही आ रही इस सम्बंध मे महिला पत्रकार आलिमा समीम ने बताया है कि अधिक्षक अवधेष मौर्या राजनीतिक पकड़ के चलते जैदपुर कस्बे मे मरीजो से अवैध वसूली कर मोटी रकम मुख्य चिकित्साधिकारी को पहुचाते है जिसके चलते उसपर कोई कार्यवाई नही हो रही है।
यदि जल्द ही अधीक्षक पर कार्यवाई न हुई तो सैकड़ो महिलाए प्रदर्शन करेंगी।
Previous Post Next Post