खेत पर काम कर रहे किसान पर गाँव के ही दबंगों ने किया जानलेवा प्रहार, किसान को किया हायर रेफ़र...

खेत पर काम कर रहे किसान पर दबंगों ने किया चाकू से वार,

अनवार अहमद
बलरामपुर/तुलसीपुर नई बाजार के निवासी हफीजुल्ला पुत्र यूनूस राईनी जो कि अपने खेत शितलापुर मे थे तभी अचानक कुछ दबंग लोगों ने आकर हफीजुल्ला पर जान लेवा हमला कर दिया।
बताते चलें कि कुछ पुरानी रंजिस को लेकर रमजान पुत्र शहाबुद्दीन,अतिउल्लाह पुत्र रमजान व साथ मे कुछ और लोगों को लेकर तलवार व चाकू के साथ हफिजुल्लाह के खेत में पहुचें और देखते ही देखते विपक्षी ने हफिजुल्लाह के उपर जान लेवा हमला कर दिया जिससे हफिजुल्लाह मुर्क्षित होकर खेत में गिर गया और अतिउल्लाह पुत्र रमजान ने चाकू से वार किया जो हफिजुल्लाह के बायें पैर पर गंभीर घाव हो गया मौके पर 108 एम्बुलेसं ने घायलों  को सीएचसी तुलसीपुर लाया गया जहां पर हालत गंभीर होने के कारण घायल को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष तुलसीपुर से वार्ता करने पर उन्होंने बताया की मामले की जानकारी मेरे संज्ञान में  है जिसपर उचित कार्यावाही की जायेगी किसी भी अपराधी को बक्शा नही जायेगा।
Previous Post Next Post