दिनदहाड़े बीच बाजार बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा को गोलियों से भूना


अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्र्तगत सरेराह बीच बाजार में इनोवा कार पर बाइकर्स द्वारा चलाई गई गोली वैन में बैठी अमुवि की छात्रा को जा लगी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीरावस्था में छात्रा को उपचार हेतु जेएन मेडिकल काॅलेज भिजवा दिया जहां से हालत खतरे में हाने के भय के कारण डाक्टरों ने छात्रा को देर रात्रि दिल्ली रैफर कर दिया।
दिनदहाड़े हुये गोली काण्ड से पुलिस सकते में आ गई और बाइकर्स की तलाश शुरू करते हुये कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत मं लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन असली आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। जबकि छात्रा दिल्ली के अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है।
वारदात सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब की है। ऊपरकोट के मोहल्ला शेखरान निवासी असलम की बेटी अनम (14) एएमयू के अब्दुल्ला गल्र्स कालेज में पांचवी की छात्रा है। कालेज की छुट्टी होने के बाद वह अन्य छह छात्राओं के साथ वैन द्वारा घर को जा रही थी। जैसे ही वैन अब्दुल्ला कालेज से थोड़ी दूर आईजी हास्टल के पास पहुंची। वहां जाम तो चालक ने वैन को किनारे खड़ी कर लिया।
इसी बीच लाल डिग्गी की तरफ से ग्रे-कलर की इनोवा आ रही थी। तभी अमीर निशा की तरफ से रेड-ब्लैक कलर की प्लसर पर दो युवक जा रहे थे। बाइक का र्हैंडल इनोवा में लग गया। इसी बात पर इनोवा के चालक और युवकों में विवाद हो गया। बाइसर्क ने अपने साथियों को फोन कर दिया। थोड़ी देर में व्हाइट कलर की अपाचे पर मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक आ गए। उनमें से पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल कर इनोवा में बैठे युवक पर गोली चला दी।
गोली इनोवा में न लगकर दूसरी तरफ खड़ी वैन की खिड़की में होकर छात्रा की दायीं तरफ की आंख के ऊपर माथे में जा लगी। गोली लगते ही छात्रा के सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। वैन में बैठीं छात्राओं में भी चीख-पुकार मच गई।
तभी वहां से गुजर रहे गूलर रोड निवासी अनुभव वाष्र्णेय और वैन चालक हबीब छात्रा को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां पर आईसीयू में छात्रा को भर्ती कराया गया। देर शाम छात्रा की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली रैफर कर दिया गया।

इनका कहना है......
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक एस के वर्मा का कहना है कि छात्रा के परिजन अभी दिल्ली अस्पताल में उसका उपचार करा रहे हैं अभीतक लिखित में कोई तहरीर नहीं मिली है। उनका कहना है कि परिजन दिल्ली से लौटकर रिपोर्ट दर्ज करायेंगें और बाइकर्स के हुलिया के बारे में जानकारी देगें तभी कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरसत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, शीघ्र ही गोली चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में होगें। 
Previous Post Next Post