पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं जेबा रिजवान


बलरामपुर। गैंसड़ी थाना क्षेत्र ग्रामसभा साथी गाँव के दो लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी थी दुखी परिवारों के गाँव साथी में कांग्रेस नेत्री ज़ेबा रिज़वान मिर्तक परिवार के घर पहुँचकर उनके दुखों को बांटा तथा बिलखते परिवार को ढाढ़स बंधाया।
ज्ञात रहे की एक दिन पूर्व ग्रामसभा साथी के मो उमर 50 वर्ष मो युनुस 45 वर्ष की एक दर्दनाक हादसे में ट्रक और बैलगाड़ी की टक्कर में मौत हो गयी तथा 15 वर्षीय खुशनूद घम्भीर ज़ख़्मी हुए थे। ज़ेबा रिज़वान ने दर्दनाक हादसे के शिकार हुए मातमी परिवार के घर पहुँच कर आर्थिक सहायता देते हुए उनके दुखों को बांटने का सराहनीय परयास किया।
मृतक परिवार की पत्नी ज़ेबा रिज़वान से लिपटकर रो रही थी तो वहीं ज़ेबा रिज़वान भी भावुक होकर मिर्तक पत्नी को चुप कराते हुए सबर करने की अपील करते हुए कहा की ईश्वर महान है आप हौंसला रक्खें। ज़ेबा रिज़वान के साथ अय्यूब प्रधान नईमुल मुर्तज़ा रफ़ीक़ ठेकेदार मारूफ़ खान व रमीज़ नेमत आदि मोजूद रहे।
रिपोर्ट: इकबाल खान
Previous Post Next Post