बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खाली पड़े चयनकर्ता पद के लिए गुरुवार को आवेदन आमंत्रित किए। एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद फरवरी में मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। चयन समिति में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चेतन के इस्तीफे के बाद से इसका नेतृत्व शिव सुंदर दास कर रहे हैं।
