बलरामपुर सांप्रदायिक सदभाव की मिसाल, गंगा जमुनी सभयता की एक अनूठी मिसाल पेश की, न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष जनाब सादिक मलिक ने, आज सुबह वह बलरामपुर से आकर देवी पाटन मंदिर में माता के दर्शन कर चढ़ाया प्रसाद।
एक तरफ जहाँ लोग इंसानो में जाति धर्म के नाम पर इंसानो को कट्टर बनाकर इंसानो को इंसानियत से दूर करते जा रहे है।
वहीँ न्यू प्रेस क्लब बलरामपुर के अध्यक्ष जनाब शादिक मलिक ने देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर में आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी का किया पूजा अर्चन और पुरे विधिवत हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार चढ़ाया प्रसाद व आम जनमानस को सर्व धर्म समभाव का सन्देश देते हुए कहा हम सबको जाति-धर्म का भेदभाव छोड़कर एक होकर रहना चाहिए।
रिपोर्टर-योगेश पाण्डेय
