राजीव कुमार
सहारनपुर। हमारे लिए 24 घंटे तत्पर रहने वाली पुलिस मुसीबत के समय तुरंत खड़ी रहती है । आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वेस्ट यूपी के संपन्न जिले सहारनपुर में कई ऐसे थाने हैं जहां आज तक पुलिसकर्मियो के लिए पीने के साफ पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
बुधवार को यहां सहारनपुर पुलिस लाईन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में जब एसएसपी मनोज तिवारी ने पुलिसकर्मियो से समस्याये बताने को कहा तो यहां पुलिसकर्मियो ने ऐसी समस्याएं उनके सामने रखी, जिन्हें जानकर कोई भी आम आदमी दांतो तले उंगली दबा लेगा। यहां मुख्य रूप से सिपाहियो ने बताया कि पुलिस थानो और चोकियो पर उनके लिए खाने और यहाँ तक की पीने के स्वच्छ पानी की उचित व्यवस्था तक नहीं है। 24 घंटे तत्पर रहने वाला सिपाही बाहर जा कर प्यास भूझाता है।
