गाय की खाल से भरी गाड़ी के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार


राजीव कुमार
सहारनपुर। रोजाना पशु तस्करो द्वारा की जा रही पशु व् उनके अंगों की तस्करी की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।  पुलिस द्वारा भी आय दिन कोई न कोई पशु तस्कर पकड़ा जा रहा है बावजूद इसके पशु तस्करी आदि निरन्तर बढ़ती जा रही है।

ऐसा ही एक मामला  थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर आज देहरादून रोड स्थित कुम्हारहेड़ा से डीसीएम गाडी सँख्या UA 04D 8429 से 592 गाय की खाल बरामद की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । इस दौरान एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा थाना प्रभारी संजीव यादव द्वारा मिली जानकारी के अनुसार  ये गाडी ग्राम घानाघण्डि से मुज़्ज़फरनगर जा रही थी । अभी मामले की जांच जारी है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post