साहब मशरूफ थे! अपनी समस्या बताने के लिए किसानों ने लगा दिया सड़क पर जाम


श्रावस्ती। जनपद के मुख्यालय भिनगा में भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अपनी मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।भाकियु के लोगो ने ज्ञापन मे देरी होता देख कलेक्ट्रेट के सामने फोर लैन सड़क पर चक्का जाम कर दिया।जिससे 1घण्टा जाम की स्थिति बनी रही।इस मौके पर दूर दराज से भारी संख्या मे आये हुए ग्रामीण पुरूष व महिलाए नारे बाजी करती हुई दिखाई दी।हालात को काबू में करने के लिए प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भिनगा मनोज पाण्डेय दल बल के साथ लोगो को समझाने के लिए पहुॅचे कड़ी मशक्कत के बाद भी भीड़ शान्त नही हुई।
जिस पर SDM भिनगा सत्यप्रकाश वर्मा,ADM ओमप्रकाश सिंह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ भाकियु नेताओ से वार्ता करने पहुॅचे उनकी मांगो को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाते हुए लोगो से जाम हटवाने की अपील की।
जिस पर भारतीय किसान यूनियन के लोगो ने SDM व ADM की बात को मानते हुए जाम को समाप्त कर दिया। जाम के दौरान हालात तो ऐसे दिखाई दे रहे थे कि पुलिस को कही बल का प्रयोग न करना पड़े लेकिन पुलिस प्रशासन व अधिकारियो की सूझबूझ से सब कुछ नियन्त्रण मे रहा।

इसरार अहमद
समाचार सम्पादक
CARE OF MEDIA

Post a Comment

Previous Post Next Post