डॉ. राकेश मौर्या
बहराईच। जिले के डीएम साहब डीडीओ के बाद होमगार्ड पर लाठियाँ तोड़ने को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बहराइच के जिलाधिकारी अभय ने बीती रात आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड और प्लाटून कमाण्डर को लाठियों से पिटाई कर डाली।
सूत्रों की माने तो प्लाटून कमांडर व होमगार्ड की ड्यूटी में चंदन के पेड़ काटे जाने से नाराज होकर जिलाधिकारी अभय ने लाठियों से पिटाई की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला कमाण्डेण्ट के सामने ही बहराइच जिलाधिकारी ने की बर्बरता से पिटाई की। जख्मी होमगार्ड व प्लाटून कमांडर ने मंगलवार की रात शराब पीकर जिलाधिकारी पर पीटने का आरोप लगाया है।
होमगार्ड एसोसिएशन ने खोला मोर्चा केस दर्ज कर की जांच शुरू करने की मांग प्लाटून कमाण्डर हरिश्चंद्र शर्मा, होमगार्ड दरबारी लाल, धर्मराज मोहम्मद कमरुद्दीन और शिवकुमार तिवारी को आई गंभीर चोटे, ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले डीडीओ एस एन श्रीवास्तव के साथ भी जिलाधिकारी अभय ने तहसील दिवस में अभद्रता की थी।
Tags:
Uttar pradesh

