गणेश मौर्य
अम्बेडकरनगर। सिक्के एक बार फिर लोगों के सिर का दर्द बन रहे हैं। कैश की कमी को पूरा करने के लिए बैंक लोगों को सिक्के थमा तो रही है, लेकिन जमा नही कर रही है। बड़े व्यापारी छोटे दुकानदारों से सिक्के नही ले रहे हैं। जिस कारण छोटे दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छोटे दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक सामान खरीदने के बाद सिक्के देते हैं। सिक्के लेने मना करते हैं तो ग्राहक मारपीट करने के लिए आमादा हो जाते हैं। दुकानदारी ख़राब न हो इसलिए ग्राहकों से मजबूरन सिक्के लेने पड़ रहे हैं। बड़े व्यापारी सिक्के नही ले रहे हैं। जिस कारण छोटे दुकानदारों को सामान खरीददारी में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैंक भी सिक्कों को जमा नही कर रही है। जिस कारण छोटे दुकानदारों के पास भारी संख्या में सिक्के जमा हो चुके हैं। जिससे सिक्कों की काला बाजारी की आशंका प्रबल दिखाई दे रही है।
देखें वीडियो
