ये कैसी शराब बंदी, जो शराब पीकर हो गई मौत


अवध भारती
काशीचक (नवादा)। थाना क्षेत्र के बौरी गाँव मे शराब पीने से एक की मौत इन दिनों शराब बनने एवं बाहर से लाकर इस गाँव मे बेचने का धंधा खुले आम जोरो से है,ग्रामीणों के द्वारा बताये गए की स्थानीय पुलिस प्रशासन हर माह मोटी रकम लेकर कारोबारियों को सहयोग दे रही है।
बौरी गाँव के 45 बर्षीये छोटे रविदास की मौत कल दिन मंगलवार को शराब पीने से हुई। एक तरफ हमारे बिहार सरकार मुख्यमंत्री सुप्रीमो का कहना है कि नशा मुक्त्त बिहार बनाना है लेकिन उनके प्रशासन विभाग की पदाधिकारी सह कर्मचारीगण उनके आदेश का पालन न करके उनकी बातों का उलंघन करके शराब माफियों से मोटी रकम वसुली कर रहे है।
काशीचक ब्लॉक मे स्थानिये पुलिस के सामने बेरोक- टोक शराब बेचने का और बनाने का धंधा बौरी , काशीचक , मधेपुर, डेढ़गाँव आदि जगहों कुटीर उघोग का रूप दे चुका है।
बौरी गाँव के ग्रामीणों द्वारा कई बार शराब बेचने के क्रम मे थाने पर शिकायत भी की गई लेकिन शराब बनाने और बेचने वाले पर उनके द्वारा किसी तरह का अंकुश नही लगाया गया। शराब का धंधा करने वाले लोग ग्रामीणों को बोलते है मुझे कुछ नही होगा मैं थाने को रुपया देता हूँ।
शराब पीने के कारण बौरी गाँव मे छोटेरविदास के मौत होने के दूसरे दिन उसके पुत्र के द्वारा काशीचक थाना प्रभारी को एक आवेदन दिया गया जिसमे शराब बेचने सह बनाने वाले लोगों का नाम दिया गया और उनके ऊपर FIR करने का निवेदन किया गया। थाना प्रभारी के द्वारा उनके पुत्र एवं ग्रामीणों को आश्वासन दे कर मृतक छोटेरा विदास को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया।
चंडीनावाँ पंचायत के भूतपूर्व उपप्रमुख तरुण कुमार बौरी वार्ड मो सकिल , लोजपा नेता मो शमिम , विजय साव , डा उदय कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी पंचोला देवी एवं उनके तीन पुत्र एवं दो पुत्री को सान्तावना दिलाते हुए बताया कि इस गाँव मे शराब कारोबारी को बढ़ाबा देने वाले स्थानीय पुलिस प्रशासन को बिहार सुप्रीमो का आदेश की उलंघन करने की सजा उनके द्वारा जरूर दिलवाया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post