अमन पठान
एटा। नोटबंदी के 44वें दिन भी जनता को कैश की किल्लत से निजात नही मिली। सुबह से ही बैंक की लाइन में खड़े लोगों का आज भी बैंक से पैसे नही मिले। एक घंटे में ही जिले भर की बैंक कंगाल हो गईं, लेकिन पीछे के दरवाजे से लोगों को कैश मिलता रहा।
पीएम मोदी की भ्रष्टाचार खात्मे की मुहिम को जनता और बैंककर्मी मिलकर ठेंगा दिखाकर रहे हैं। 44 दिन में भी मोदी सरकार जनता को नोटबंदी से राहत देने में नाकाम रही। एटा के मारहरा की बैंक एक घंटे में ही कंगाल हो गईं तो मलावन की केनरा बैंक में पीछे के दरवाजे से कैश मिलने की तस्वीर सामने आई है। रसूखदार लोगों को नोटबंदी के इस दौर में कोई दिक्कत नही हो रही है और आम आदमी को रोजाना नोटबंदी से दो चार होना पड़ रहा है।
