खाना खिलाने में देरी हुई तो बदमाशो ने फूंक दिया ढाबा


जौनपुर /जफराबाद। जफराबाद के जगदीशपुर चौराहे पर स्थित ढाबे को बुधवार की रात दबंगों ने खाना न मिलने पर फूंक दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझवाई।
जगदीश पट्टी गाव निवासी आनंद सिंह ढाबा चलाते है। रात 9 बजे तीन दबंग युवक जो पास के ही गाव के रहने वाले है, ढाबे पर पहुंचे। उन लोगों ने ढाबे के कर्मी को बुलाया। उसने बताया कि इस समय खाना ख़त्म हो गया है। इस बात पर वे तीनों भड़क गए। तू-तू मैं-मैं शुरू हो गया। मामला बढ़ता देखकर ढाबा मालिक आनंद सिंह पहुंच गए। उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया। फिर भी बात बढ़ गई। युवकों ने ढाबे के छप्पर में आग लगा दिया। ढाबा जलने लगा तो तीनों भाग निकले।आग से ढाबे में काफी नुकसान हुआ।
रियाजुल हक़
केयर आफ मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post