नही आई एम्बुलेंस, पति ठेले से गर्भवती पत्नी को लेकर पहुंचा अस्पताल तो प्रसव के लिए मांगे पैसे


बलरामपुर। स्वास्थ्य मंत्री के शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का चीरहरण हो रहा है और सपा सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के खौखले दावे कर रही है। एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो पति ने एम्बुलेंस के लिए कॉल की, लेकिन इंतजार की हद पार हो गई तो पति ठेले से गर्भवती पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाँ चिकित्सकों ने प्रसव के किये सुविधा शुल्क मांगी। पैसे न देने पर गर्भवती महिला को रेफर कर दिया गया।

गर्भवती महिला को ठेले पर लादकर महिला चिकित्सालय पहुंचा शख्स घंटो फोन करते रहने के बावजूद नही पहुंची एम्बुलेंस महिला अस्पताल के डाक्टरो ने मांगा आपरेशन करने के नाम पर रूपया पैसे न देने पर किया रेफर प्रदेश क चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री का गृह जनपद है।

जिला बलरामपुर का है यह हाल इसके पहले भी मंत्री जी को कई बार मिल चुकी है इस तरह की शिकायते , मंत्री जी ने दिया था कार्यवाही का आदेश परन्तु बेखौफ स्वास्थ्यकर्मियो पर नही हो रहा कोई असर मरीजो के जिन्दगी से करते रहते है आये दिन खिलवाड़  102न०एम्बुलेंस सेवा , सपा सरकार का यह नारा कि रोटी कपड़ा सस्ती हो,दवा पढ़ाई मुफ्ती हो।
राज्यमंत्री एस. पी. यादव का इस अस्पताल के लिए आदेश सब साबित हो रहा हवा हवाई मुहल्ला पुरैनिया तालाब बलरामपुर की रहने वाली गर्भवती महिला फूलजहां के साथ अस्पताल कर्मचारियो ने ऐसा अमानवीय व्यवहार किया।

इकबाल खान
केयर ऑफ़ मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post