लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव का आखिर सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है।
खबरों के मुताबिक, देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ का आज उद्घाटन कर दिया गया है। उद्घाटन के मौके पर लड़ाकू विमान मिराज को उतारा गया है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि जंग के वक्त इन एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल जंगी विमानों की लैंडिंग के लिए किया जा सके।
हालांकि, उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर जंगी विमानों की लैंडिंग नहीं कराई जा सकी। ऐसा इसिलए किया गया क्योंकि रनवे पर एक कुत्ता आ गया। जिससे लैंडिंग को टाल दिया गया। करीब दो सालों में बनकर तैयार हुआ ये हाई-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे हैं। बता दे कि ये सीएम अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट था।
वहीं, उद्घाटन के मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपी के सिवा किसी और राज्य में इतना काम नहीं हुआ जितना इस सूबे में किया गया है।
