लोकसभा में लगे नरेंद्र मोदी शर्म करो के नारे


नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2000 रुपए के नोट जारी करते समय कानून का पालन नहीं करने का आज आरोप लगाया और इस मामले को संसद के भीतर एवं बाहर उठाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने देश को ‘‘वित्तीय अराजकता’’ की स्थिति में डाल दिया है।   उन्होंने कहा कि 2000 रुपए के नोटों को लाना एक ‘‘अवैध कृत्य’’ है क्योंकि नए नोट छापने के लिए आरबीआई अधिनियम के तहत जो अधिसूचना जारी करना आवश्यक होता है, वह जारी नहीं की गई और कानून के तहत अनिवार्य बात को नजरअंदाज किया गया।

उंगलियों पर अमिट स्याही लगाने की आलोचना की
शर्मा ने नोट बदलवाने वालों की उंगलियों पर अमिट स्याही लगाए जाने के सरकार के कदम की भी आलोचना की। कांग्रेस ने कहा कि एकजुट विपक्ष इस मामले को जन आंदोलन का विषय बनाने के अलावा संसद में जोरदार तरीके से उठाएगा। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जानबूझकर अहम मामलों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं और ‘‘राष्ट्रवाद की आड़ में कालेधन के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले का ढोंग करके गरीब लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।’’

Post a Comment

Previous Post Next Post