'आदिपुरुष' फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने ट्रोलिंग को लेकर कहा है, "मेरे ही भाइयों ने मेरे लिए सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे...आपने मेरे मस्तक पर सनातन द्रोही लिखने में इतनी जल्दबाज़ी क्यों की, मैं जान नहीं पाया।" उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के विरुद्ध खड़े हो गए तो सनातन हार जाएगा...हमने 'आदिपुरुष' सनातन सेवा के लिए बनाई है।"
