इन्फोसिस के अरबपति को-फाउंडर नंदन नीलेकणी ने आईआईटी बॉम्बे को ₹315 करोड़ का दान दिया है जो भारत के सबसे बड़े शैक्षणिक दान में से एक है। आईआईटी बॉम्बे को नीलेकणी अबतक ₹400 करोड़ का दान दे चुके हैं। नीलेकणी ने 1973 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री के लिए आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लिया था।