भारत
पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद क्रिकेट फैन्स के अलग अलग रिएक्शन देखने को मिले।
हिंदुस्तान के क्रिकेट प्रेमियों की नाराजगी देखने को मिली तो वहीं पाकिस्तान के
खेल प्रेमियों ने अपने खिलाड़ियों की दिल खोल कर तारीफ की। मोहब्बत और नफरत के इस
दौर के बीच में बड़ा दिलचस्प वीडियो सामने आया।
सोशल
मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स
एक साथ मेट्रो में दिखाई दे रहे हैं।
खास
बात ये है कि दोनों ही देश के क्रिकेट प्रेमी एक दूसरे के खिलाफ नाराजगी व्यक्त
नहीं कर रहे, बल्कि प्यार जता रहे हैं। इस वीडियो
में पाकिस्तान क्रिकेट के फेमस फैन चाचा भी दिखाई दे रहे हैं।
Tags:
new delhi
