अब बैंक नहीं ATM खोलेगा आपका खाता




नई दिल्ली: अब आपको बैंक अकाउंट खुलवाने, चेक जमा करने और चेक भुनाने और डेबिट कार्ड लेने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। ये सब काम आप अब एटीएम में ही कर सकेंगे। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो एटीएम मशीन आपसे बात भी करेगी। एनसीआर कॉरपोरेशन ने ऐसे मॉडर्न बैंकिंग फीचर्स से लैस नई एटीएम मशीनें बनाईं हैं। कंपनी का दावा है कि इस साल के अंत तक इन एटीएम मशीनों को इंस्‍टाल किया जा सकता है।
Previous Post Next Post