अनुभूति करायेगी इंग्लिश स्पीकिंग एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स निःशुल्क-किरण यादव

अज़हरुद्दीन अंसारी(पटियाली)
कासगंज-एटा जिले की प्रमुख अग्रणी संस्था अनुभूति सेवा समिति का अनुभूति बेटी सशक्तिकरण मिशन द्वारा निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स केवल पटियाली तहसील क्षेत्र की छात्राओं के लिए जिसकी योग्यता न्यूनतम 8 वीं पास या अधिक ,कोर्स अवधि 45 दिन,कोर्स प्रारम्भ 26 जून से तथा क्लासेस टाइम शाम 5 बजे से निःशुल्क प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक अनुभूति वोकेशनल कोर्स ट्रेनिंग सेन्टर एस0 बी0 आर0 इण्टर कॉलेज के सामने न्यू कॉलोनी पटियाली पर जमा करें।
* समिति के प्रेरणास्रोत आई0 जी0 अंशुमान यादव ने बताया- इंग्लिश अंतररास्ट्रीय व रोजगार प्रदान करने वाली भासा है ।इंग्लिश स्पीकिंग एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स बेटियों को आत्मनिर्भर व रोजगार के अनेक अवसर व मौके प्रदान करेगा ।
*समिति की संरक्षक किरण यादव ने बताया -
हमारे गांव व कसवों की बेटियों में मेधा व टेलेंट की कमी नही है कमी है तो इंग्लिश स्पीकिंग एंड पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट जिसकी वजह से प्रजेंटेशन व इंटरवियू में मात खा जाती हैं जॉब्स के मिले मौकों पर नाकाम व पिछड़ जाती हैं।

*अनुभूति बेटी सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य-
बेटी को अधिकार दिलाएं,बेटी को अधिकारी बनाएं,
इंग्लिश स्पीकिंग एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स द्वारा बेटियों को सक्षम ,सशक्त ,खुद की पहचान,सम्मान,सेल्फ कोंफिडेन्स डेवलप कर आत्मनिर्भर और नोकरियों के अवसर उपलव्ध कराना है।
Previous Post Next Post