नई
दिल्ली। कुछ लोग देश का माहौल खराब करके अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के नए नए
हथगंडे अपनाते हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच को युद्ध बनाने वाले ऐसे ही मार्केट
प्रायोजित मीडिया और छद्म देशभक्त टाइप के लोगों ने पूरी कोशिश की देश का सामाजिक
सौहार्द बिगड़े लेकिन लोगों के अंदर बढ़ती समझ का असर ही था जो उनकी हरकतों को
कामयाब नहीं होने दिया गया.
चैंपियंस
ट्रॉफी में पाकिस्तान की शानदार जीत के बाद इन्ही भगवाधारियों ने देश के मुस्लिमों
पर पटाखे फोड़ने के आरोप लगाए इतना ही नहीं वीडियो वायरल करके बोले देखो मुसलमान
जश्न मना रहा है पाकिस्तान के जीतने का. खैर अब दो ऐसे वीडियो जो भगवाधारियों की
आईडी से शेयर से हो रहे थे,
अब altnews ने अपनी विशेष पड़ताल में पता लगााया है कि वो दोनो वीडियो फेक थे.
पहला
वीडियो पाकिस्तान का था तो दूसरा वीडियो कई महीने पहले वडोदरा में शूट किया गया
था. जबकि वीडियो को वायरल करके कहा जा रहा था देखो पाकिस्तान के जीतने ती खुशी में
मुस्लिम दिल्ली में और मुंबई में जश्न मना रहे हैं.
इस
वीडियो में कई बच्चे और बूढ़े पाकिस्तान की जीत का जश्न मना रहे हैं. “We Support Arnab Goswami” नाम के पेज से 11,000 बार ये वीडियो शेयर हुआ है. इसको मीरा रोड मुंबई की मस्जिद बताया
गया है. और भारतीय मुस्लिमों के बारे में अपने मन की भड़ास भी निकाली गई है.
ये
वीडियो पाकिस्तान की किसी मस्जिद में शूट करके यू ट्यूब पर pakistani dawoodi bohras celebration
on pakistan,s win नाम
से पोस्ट किया गया हैै. इसके बाद इसको कई अलग-अलग लोगों ने यूट्यूब पर मुंबई की
मीरा रोड मस्जिद के नाम से डाला है.
महत्वपूर्ण
पहलू इस वीडियो को अगर आप गौर से देखें जिसे देश की मस्जिद बताई जा रही है तो गौर
करें इसमें मस्जिद की टीवी में जो लोगो दिख रहा है वो लोगो ये रहा अब बताइए भारत
देश में इस लोगों की कौन सी स्पोर्ट्स चैनल चल रही है.
जब
इस तरह की कोई चैनल इंडिया में है ही नहीं तो मुंबई की किसी मस्जिद में ये
स्पोर्ट्स चैनल कहां से प्रकट हो गई. इस बात से साफ है कि ये वीडियो किसी भी कीमत
पर इंडिया की किसी मस्जिद का नही बल्कि
पाकिस्तान का है.
Tags:
new delhi
