चोरी के बाद किया 3वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार



अमर जीत यादव
बस्ती:छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव के एक घर में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कर और चोरी होने की घटना प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों के अलावां फोरेंसिक और डाँगस्क्वायड टीम के लोग गांव पहुंच कर छानबीन में जुटे हैं। इस जघन्य वारदात के बाद से गांव के लोग सहम गए हैं।

उक्त गांव के राम अजोर विश्वकर्मा का परिवार शुक्रवार की रात मे भोजन करने के बाद घर के बरामदे में सो रहा था। राम अजोर ने बताया कि रात में 2:30 बजे के आसपास तीन साल की बच्ची दिक्षा के रोने की आवज सुनाई दी जो अपनी मां के पास सोइ थी। जब मैं अपनी पत्नी के साथ बच्ची के पास गया तो वह घर के पीछे नल के पास पड़ी थी। उठा कर घर लाने के बाद देखा तो लड़की गुप्तांग से खून निकल रहा था तथा कपड़े भीगे थे।

कमरे के अंदर एक बक्सा भी खुला था जिसमें रखा चांदी का करधन और पायल के साथ दो हजार नगदी भी गायब मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी अलख सुबह से ही छानबीन में लग गए। सुबह एसपी संक्लप शर्मा, सीओ एसएन सिहं ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी लेने बाद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। फोरेंसिक और डाँगस्क्वायड टीम भी जांच में जुटी है।

लड़की को डाँक्टरी के लिए भेजा गया है। इस जघन्य घटन के बाद से गांव के लोग सहम गए हैं। हर किसी की मांग है कि उस हैवान की गिरफ्तारी हो जिसने इस मासूम बच्ची को अपने अंधे हवस का सिकार बनाया है।
Previous Post Next Post