गैजेट डेस्क। सैमसंग ने अपने नये स्मार्टफोन Z4 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5,790 रुपए है। ऑफलाइन रिटेल स्टोर से इसे खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन दो कलर (ब्लैक और गोल्ड) में लॉन्च किया गया है।
इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डुअल LED फ्लैश सपोर्ट है। फ्रंट में भी LED सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन के दोनों कैमरे सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
Z सीरिज का यह चौथा फोन
इसका डिस्प्ले 4.5 इंच का है। 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है। 1GB रैम है। स्मार्टफोन में 8GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी, जीपीएस सपोर्ट है। 2050mAH की बैटरी है। सैमसंग की Z सीरिज का यह चौथा फोन है।
Tags:
technology news
