मुलायम सिंह यादव हुए गायब, आखिर किसने रचा है ये षड्यंत्र


अमन पठान
एटा। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गायब हो चुके हैं। जी हां मुलायम सिंह अपनी ही पार्टी के बैनर, पोस्टरों से गायब चुके हैं।

मारहरा विधानसभा क्षेत्र में चलाये जा रहे सपा के सदस्यता अभियान के बैनर पोस्टर से समाजवादी पार्टी के जन्मदाता के गायब होने से मुलायम सिंह के समर्थक हैरान है कि उनके चित्र को बैनर पोस्टर पर जगह क्यों नही दी जा रही है।
यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोग सपा से जुड़ भी रहे हैं, लेकिन मुलायम सिंह यादव के समर्थकों ने एक बार फिर अखिलेश यादव को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

अखिलेश यादव जबरन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक बना दिया। मारहरा के पूर्व सपा विधायक द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के पोस्टर बैनर से पार्टी के जन्मदाता मुलायम सिंह के चित्र के गायब होने की चर्चा आम हो गई है और लोग पूंछ रहे हैं कि मुलायम सिंह के चित्र गायब होने की क्या वजह है और किसका षड्यंत्र है जो मुलायम सिंह अपनी ही पार्टी के लिए बेगाने होते जा रहे हैं।
Previous Post Next Post