दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,चार घायल


अमर जीत यादव
कलवारी,बस्ती : कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट मे दो पक्षों के बीच आपसी विवाद व टीन रखने लेकर हुई मारपीट हो गई।जिसमें कई लोग जख्मी हो गये है

सूचना पाते ही उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने मौके पर पहुच कर घटना जायजा लिया ।और मो०हलीम के बयान पर कलवारी पुलिस ने चार लोगो के ऊपर मारपीट करने का एनसीआर दर्ज कर लिया है।

मो० हलीम को मारकर जख्मी कर दिया गया. उनके सिर पर गहरा चोट लग गया।लगातार खून बहते रहने की वजह से उन्हें 108 एम्बूलेंस से प्राथामिक स्वस्थ्य के कुदरहा ले जाया गया है।मामले में मो०हलीम के बयान पर कलवारी थाना पुलिस ने एनसीआर सं॰21धारा325व504के तहत मामला दर्ज किया गया है
Previous Post Next Post