हादसा इतना भयंकर कि देखने वालों के उड़ गए होश


शिवकेश शुक्ला
अमेठी. लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित मुसाफिरखाना कोतवाली के पूरे पटई के पास खराब खड़ी पुकलैड में लखनऊ की तरफ जा रही बुलेरो के टकराने के बाद 'जाको राखे साईया मार सके न कोय' ये कहावत चरित्रार्थ हुई। हादसे में बुलेरो पर सवार 4 घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली के पूरे पटई पास महीनों से सपा ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि दिनेश सिंह की पुकलैड गाड़ी खराब खड़ी है। सोमवार को सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही बुलेरो गाड़ी सं. UP31 AQ 3431 जा टकराई।
जिसमें बुलेरो पर सवार अजय दूबे 30 वर्ष लम्भुआ, महेंद्र 25 वर्ष फतेह का पुरवा सुल्तानपुर, सोनू 25 वर्ष व  समीर 30वर्ष लखीमपुर खीरी चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों व राहगीरो ने उक्त घटना की सूचना पुलिस व 108 को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को 108 में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुसाफिर खाना पहुँचाया। यहां डाक्टरों ने दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ज़िला अस्पताल रिफर कर दिया।

सीएम योगी ने राज्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए दे रखे हैं निर्देश

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोग दबी जुबान से कहते पाए गए कि खड़े वाहन से यहां अब तक पांचवां हादसा अंजाम पाया है।
वो भी तब जब सीएम योगी ने राज्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं।
बावजूद इसके नेशनल हाईवे 56 पर महीनों से सपा ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि की खराब खड़ी पुकलैड हटाने में प्रशासन हीलाहवाली बरत रहा है। जिसके चलते एक के बाद एक हादसे अंजाम पाते जा रहे हैं।
Previous Post Next Post