अमर जीत यादव
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी में लगभग पच्चीस वर्षो से मॉ काली की जमीन है। उस भूमि पर कुछ दंबग विशेष जाति के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है । कुछ लोग निर्माण कार्य शुरू करा दिये। निर्माण कार्य होते देख गांव के लोग एकत्रित हो गये और धार्मिक जमीन पर अवैध कब्जा करने से मना किया तो दबंगो ने गाली गलौज करना शुरू कर देते है।
जिससे हिन्दू समुदय के लोग उपयुक्त जमीन की बाउन्डरी करके जमीन को सुरक्षित करना चाहते है।लेकिन विशेष समुदय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से अवरोध उत्पन कर रहे है ।जिससे शांती भंग का अन्देशा है।ग्राम प्रधान रामसुख वर्मा व वीरेन्द्र मिश्रा,रामनिहाल यादव,जयप्रकाश,राम सेवक,रामभवन,फूलचन्द्र,शोभा देवी,उषा देवी,दीपक,कौशल किशोर,दिलीप व रामजनक आदि लोगों ने हरैया उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत की।
शिकायती पत्र में उपजिलाधिकारी ने छावनी थानाध्यक्ष को तत्काल अवैध कब्जा को रोकने के लिए आदेश दिया।लेकिन छावनी थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के कान पर जू तक नही रेंगा।ग्राम प्रधान रामसुख वर्मा ने बताया कि छावनी पुलिस बहुत महान है जो उपजिलाधिकारी के आदेश को थाने पर देने के बाद भी नही आये ।
Tags:
Uttar pradesh
