सास ने मोदी और योगी सरकार का खौफ दिखाकर दामाद से ऐंठ लिए लाखों रूपये


अलीगढ़। महिलाओं के उत्पीड़न एवं दहेज एक्ट के अधिकांश मामले प्रकाश में आते रहते हैं, लेकिन ऐसा पहला मामला देखने में आया है कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व सास पर उत्पीड़न कर फर्जी मुकद्दमा दर्ज कराकर मोटी रकम ऐंठने का अभियोग थाना क्वार्सी में पंजीकृत कराया है।
दामाद ने अपनी सास व पत्नी पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी का खौफ दिखाकर दोनों ने उससे लाखों रूपये ऐंठ लिये औन देने पर उसके खिलाफ दहेज एक्ट का फर्जी मुकद्दमा पंजीकृत करा दिया है।
केला नगर के रहने वाले जहीर अहमद पुत्र स्व. यामीन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया है कि उसकी पत्नी समीना पुत्री सलाउद्दीन बुग्गी वाले निवासी आसिफ बाग नीवरी मोड़ थाना देहलीगेट ने 2 मई को एक मनगढ़न्त शिकायती पत्र एसएसपी के समक्ष पेश किया कि दहेज की मांग को लेकर पति ने उसे घर से निकाल दिया है। जहीर अहमद का कहना है कि उसकी पत्नी व सास ने योगी सरकार का भय दिखाकर लाखों रूपये ले लिये और उससे पैसे की मांग लगातार की जा रही है।
उसने बताया कि उसकी पत्नी समीना ने अपनी मां के साथ पूर्व पति शकील पुत्र बादशाह निवासी खंदौली आगरा के साथ भी धोखधड़ी कर अपने पिता व मां के साथ उसके घर से रात्रि में दस बजे बिना बताये लाखों रूपये का सामान चोरी कर अलीगढ़ भाग कर आ गई थी। जिसके बाद उसने जहीर से निकाह कर लिया। समीना के साथ एक दंबंग युवक के नाजायज संबंध हैं जिसके कारण वह अपने पति को जान से मरवाने की धमकी भी दे रही है।
जहीर अहमद ने थाना क्वार्सी में अपनी पत्नी समीना व उसकी मां व पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,504,506,427,406 के तहत अभियोग पंजीकत कराया है । जहीर का कहना है कि उसकी पत्नी अपनी मां के साथ मिलकर मोदी व योगी सरकार के तीन तलाक का उल्लेख करते हुये उन्हें व भाजपा को मुस्लिम समाज में बदनाम करने की साजिश करने में लगी हुई हैं। 
Previous Post Next Post