अलीगढ़। जिले में दूध के मिलावटखोरों के खिलाफ जल्द ही फिर से शिकंजा कसा जाएगा। गांव से शहर में आकर दूध बेचने वालों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। एफडीए विभाग के अफसरों ने जल्द ही इसका विस्तृत अभियान कार्यक्रम बनाकर चेकिंग शुरू करने की बात कही है। इससे दूध में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई हो सके।
एफडीए विभाग के अफसरों ने होली पर जिले में कई जगह से दूध आदि के नमूने भरे। इसमें से आधा दर्जन दूध के नमूनों की रिपोर्ट पिछले सप्ताह आई। इसमें से खैर के एक गांव में से जोगेन्द्र सिंह से लिए गए दूध के नमूने में डिटरजेंट मिला आया, जिससे यह असुरक्षित में फेल हुआ, जबकि अन्य नमूनों में फैट की मात्रा कम मिली है, जिससे यह फेल हुए है।
उन्होंने बताया कि इसको देखते हुए एक बार फिर से जिले में सिर्फ दूध के नमूने लिए जाएंगे, जिससे जिले में बिकने वाले दूध में किसी भी प्रकार की कोई मिलावट आदि नहीं की जा सके। यह अभियान अगले सप्ताह से शुरू कराया जाएगा, जिसके लिए जल्द डीएम से अनुमति लेकर टीमें गठित कर अभियान की पूरी रणनीति बनाई जाएगी।
