पी.ई.एस. एप्लीकेशन पर दिया अभिमुखीकरण प्रशिक्षण


अलीगढ़। पंचायत सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकरियों को पी.ई.एस. एप्लीकेशन पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में दिया गया।
प्रशिक्षण में पवन कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी अलीगढ, द्वारा पंचायत राज अधिनियम एवं नियमावली के मुख्य प्राविधानों ग्राम पंचायतों के अभिलेखों, ग्राम पंचायत अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्य/पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।
देवेन्द्र सिंह सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अन्तर्गत पंचायतों के निर्वाचन, आरक्षण, कार्यकाल, गठन, ग्राम पंचायत की बैठकें, ग्राम सभा की स्थापना, बैठकें, ग्राम पंचायत की शक्तियों एवं कृत्य,प्रधानों के दायित्व ग्राम पंचायत की निधि, अभिलेख तथा आय के सो्रत ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण योजना एवं बजट आदि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।
गिरीश यादव सहायक विकास अधिकारी विकास खण्ड धनीपुर द्वारा पंचायत राज विभाग की योजनाओं तथा ग्राम विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों आदि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।
अरूण सिंह तौमर डी0पी0एम0 द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किये जाने के सम्बन्ध में, चतुर्थ राज्य वित्त आयोग एवं 14वें वित्त आयोग एवं अन्य विभागों से ग्राम पंचायतों में प्राप्त होने वाली धनराशि से ग्राम पंचायतों द्वारा कराये जाने वाले कार्यो की कार्ययोजना तैयार करने के सम्बन्ध में/ग्राम पंचायतों द्वारा कराये जाने वाले कार्यो की कार्ययोजना/प्लान-प्लस/प्रियासाॅफ्ट पर फीड कराये जाने आदि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।

Previous Post Next Post