यू.पी.मेडीकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल के चुनाव में प्रदीप चौहान छठवीं बार जिला अध्यक्ष चुने गए


अलीगढ़। यू.पी.मेडीकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिऐशन के तत्वावधान में द्विवर्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष एवं कुॅं. हीरेश शरण सक्सैना प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे । डा0राहुल कुलश्रेष्ठ जिला मलेरिया अधिकारी व मनोज कुमार सिंह वित्त लेखा अधिकारी ने चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया । जिसका संचालन प्रदीप कुमार चौहान द्वारा किया गया ।
अध्यक्ष पद हेतु प्रदीप कुमार चौहान व रामबाबू शर्मा के बीच मुकाबला हुआ । जिसमें प्रदीप कुमार चौहान ने 16 मतों से विजय प्राप्त की । इस प्रकार प्रदीप कुमार चौहान लगातार छठवीं बार जिला अध्यक्ष चुने गये । वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु प्रमोद कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये , जिला मंत्री पद हेतु श्री चैनसुख वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुये  सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रान्तीय अध्यक्ष व प्रान्तीय महामंत्री द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गई ।
इस अवसर पर विनय अग्निहोत्री  गजेन्द्र कुमार सैंगर , सूरजीत कुमार डी0पी0सिंह , पी0डी0शर्मा , एन0के0सिन्हा , बी0एन0झा0शिवराम जाटव , मनोज कुमार भारती , लक्ष्मी नारायण , सतीश सक्सैना , रवि चौहान अजय सक्सैना , नीरज यादव , श्रीमती मीना कुमारी , सरला कुमारी , वन्दना , कु0कैरोलाइन , तारिक मंसूर , आदेश राघव , जयप्रकाश , संजय मल्होत्रा , रामबाबू शर्मा , प्रशान्त गुप्ता , आदि लोग उपस्थित रहे । 
Previous Post Next Post