- खुले में सोने वाले, गरीब, असहाय व्यक्तियों के लिये 100 लोगों की क्षमता वाला विशालतम शैल्टर होम का निर्माण कार्य पूर्ण
- 3.5 करोड की धनराशि से आधुनिक सुख सुविधायुक्त शैल्टर होम्स का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
अलीगढ़। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महानगर के भुजपुरा क्षेत्र में सीएनडीएस जल निगम अलीगढ़ द्वारा निर्माण कराये गये आधुनिक शैल्टर होम्स का निरीक्षण किया।
इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा खुले में सोने वाले, गरीब असहाय व्यक्तियों व गरीब महिलओं के विश्राम हेतु राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत रू. 3.5 करोड़ की धनराशि से सीएनडीएस अलीगढ़ द्वारा भुजपुरा क्षेत्र में आधुनिक सुख-सुविधायुक्त शैल्टर होम का निर्माण कार्य माननीय उच्च न्यायालय की समिति की निखरानी में पूर्ण कर लिया गय है।
श्री शर्मा ने बताया 100 लोगों की क्षमता वाले इस शैल्टर होम के सम्बन्ध में बताया कि भूतल पर महिलाओं के रहने हेतु 14 बैड का एक रूम, पुरूषों के लिये 24 बैड का रूम, महिला व पुरूष शौचालय अलग-अलग, महिला किचन, पुरूष किचन, रजिस्टेªशन आफिस, सुरक्षा गार्ड रूम, 02 स्टोर, 01 किचन रूम, 4 फैमिली रूम, 01 शौचालय फैमिली के लिये तथा प्रथम तलपर 01 मेडीकल रूम, 01 एनजीओ/परामर्शदाता रूम, 01 आफिस, 01 स्टोर, 01 महिला डोरमेट्री जिसमें 14 बैड की क्षमता तथा 01 पुरूष डोरमेट्री जिसमें 24 बैड की क्षमता है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में यह सबसे बड़ा आधुनिक सुविधायुक्त शैल्टर होम होगा जिसमें गरीब, असहाय महिला पुरूषो के विश्राम करने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा सुविधा, भोजन बनाने की सुविधा, नहाने, धोने, कपड़े धोने, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि उनका पूर्ण प्रयास है कि इस शैल्टर होम को शीघ्रताशीघ्र सभी व्यवस्थायें पूर्ण कराकर शहरवासियों को सौप दिया जाये परन्तु अभी इस शैल्टर होम में बिजली, रंगाई, पुताई, फर्नीचर आदि का कार्य होना शेष है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मौके पर सीएनडीएस व डूडा के अधिकारियों को तत्काल सभी व्यवस्थायें पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने कहा कि निश्चित रूप से इस शैल्टर होम के निर्माण के पश्चात् खुले में सोने वाले, गरीब असहाय व्यक्तियों को विश्राम हेतु सहारा मिलेगा।
निरीक्षण के समय क्षेत्र नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इस शैल्टर होम के चारों ओर चारदीवारी बनाने में अवरोध उत्पन्न करने वालों को चेतावनी देते हुये कहा कि ऐसे लोगों को नगर निगम और पुलिस/प्रशासन द्वारा चिन्हित कर लिया गया है जिसके वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ निरीक्षण में परियोजना अधिकारी जावेद अख्तर, मैनेजर फाइनेंस मनोज सिंह, एहसन रब आदि साथ थे।
