एक्शन में मण्डलायुक्त, ईओ गायब मिलीं तो लिपिक दबाए बैठे थे लोगों के आधार कार्ड


अलीगढ। आयुक्त अलीगढ मण्डल सुभाष चन्द शर्मा ने आज हरदुआगंज नगर पंचायत कार्यालय एवं कस्बे का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा इस नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष प्रकट करते हुये सुधारात्मक कार्यवाही के कडे निर्देश दिये।

                मण्डलायुक्त ने नगर पंचायत कार्यालय हरदुआगंज के औचक निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी महिमा मिश्रा को अनुपस्थित पाकर गहरी नाराजगी प्रकट की तथा क्षेत्रवासियों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि अधिशासी अधिकारी अधिकांश समय कार्यालय से अनुपस्थित रहती हैं तथा शासन द्वारा पूर्वान्ह 9 बजे से 11 बजे तक जनसमस्याओं की सुनवाई हेतु निर्धारित समय के दैरान भी मौजूद नहीं रहती है जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं की प्रभावी सुनवाई नहीं हो पा रही है जिस पर कमिश्नर ने कार्यालय के अधिनस्थ कार्मचारियों से उनकी लोकेशन के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह उप जिलाधिकारी कोल द्वारा आहुत मीटिंग में गई हुयी हैं जबकि सत्यापन कराने पर पाया गया कि एैसी कोई मीटिंग आहुत नहीं की गयी है और न ही अधिशासी अधिकारी को बुलाया गया है।
जिस पर कमिश्नर ने ई0 ओ0 की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के विरूद्ध गहरा रोष प्रकट करते हुये उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करेन के निर्देश दिये। कमिश्नर ने निरीक्षण में यह भी पाया कि जो कर्मचारी ठेके पर  नगर पंचायत में कार्यरत हैं वह शासन के ड्रेस कोड का पालन न करके जींस एवं टी-शअर् आदि पहने हुये पाये गये तथा कार्यालय में लोहे के टूटे हुये बक्शे तथा खराब पंखे भी पाये गये जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुये कार्यालय में साफ सफाई सहित अभिलेखों एवं पत्रावलियों के सही रखरखाव के भी निर्देश दिये।
कमिश्नर ने औचक निरीक्षण में पाया कि हरदुआगंज नगर पंचायत के लिपिक केशव देव के पास लगभग 100 आधार कार्ड रखे हुये हैं जिनका नागरिकों में वितरण नहीं किया गया है जिस पर उन्होंने कर्तव्यों एवं दायित्वों में शिथिलता बरतने वाले लिपिक केशव देव के विरूद्ध कार्यवाही करने सहित आधार कार्डो के वितरण की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने हरदुआगंज कस्बे में नगर पंचायत द्वारा किये गये साफ-सफाई एवं अन्य कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा पाया कि कुछ गलियों में गंदगी थी तथा नाले नालियों पर अतिक्रमण था , जिस पर उन्हांंने आवश्यक नागरिक अवस्थापना सुविधाओं के विकास सहित वर्तमान भीषण गर्मी के दृष्टिगत साफ-सफाई को चुस्त दुरस्त रखने के अलावा नियमित पेयजजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सडकों एवं सार्वजनिक सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे हटाने हेतु अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिये।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
Previous Post Next Post