मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान नियमानुसार ही फीस वसूलें, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई


अलीगढ। जनपद के विभिन्न शिक्षा संस्थानों द्वारा बढाई जा रही फीस की समस्या पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में जनपद के स्कूल प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकां के यू0पी0 द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

                सीडीओ श्री सचान ने सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं स्कूल प्रबन्धकों को कडे निर्देश दिये हैं कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें एवं गुणवत्तापरक शिक्षा और मानक संस्थान उपकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया जाये तथा शिक्षा में किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री सचान ने  यह भी बताया कि अभिभावकों को प्रतिवर्ष हो रही फीस की वृद्धि से काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है जिसे सभी शिक्षण संस्थायें अति महत्व दें और शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार प्रति 3 वर्ष पर ही फीस में वृद्धि की जाये तथा बेफिजूल के खर्चे बताकर अभिभावकों से मनचाही फीस न वसूलें इससे उनकी मान्यता पर भी असर पडता है और प्रशासन को उनके प्रति कडी कार्यवाही भी करनी पड सकती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं माध्यमिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूल प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों को विभाग की वेबसाईट ूूण्नचमिंण्बवउ से प्राप्त कर सकते हैं जिसमें मान्यता प्राप्त करने की सभी शर्ते उल्लखित हैं साथ ही यदि किसी नियम का पालन न किये जाने पर उसके विरूद्ध होने वाली कार्यवाही की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी शिक्षण संस्थान अपनी मनचाही शुल्क को जोडकर फीस में वृद्धि न करें तथा जो नियमों में शुल्क दिये गये हैं उसी के अनुसार ही शुल्क का उल्लेख कर फीस अभिभावकों से ली जाये।
Previous Post Next Post