नई दिल्ली. ईरान ने धमकी दी है कि अगर उसकी सरजमीं पर पाकिस्तान से होने वाले आतंकी हमले बंद नहीं हुए तो वो पाकिस्तान के अंदर हमला करने में देर नहीं करेगा। खास बात ये कि धमकी ईरानी सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाकेरी ने दी है। दरअसल, ईरान हमेशा से ये आरोप लगाता रहा है कि उसके इलाके में पाकिस्तान के सुन्नी मिलिटेंट ग्रुप आतंकी हमले करते हैं। बता दें कि पाकिस्तान भारत विरोधी आतंकी गुटों को भी हथियार और बाकी सपोर्ट मुहैया कराता रहा है। भारत इंटरनेशनल लेवल पर इसके सबूत भी दिखा चुका है।
- ईरान की पाकिस्तान को धमकी के मामले में सबसे खास बात इसकी टाइमिंग है। दरअसल, पिछले ही हफ्ते ईरान के फॉरेन मिनिस्टर मोहम्मद जावेद जरीफ पाकिस्तान की विजिट पर गए थे। उन्होंने नवाज शरीफ और पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की थी।
- जरीफ की इस्लामाबाद विजिट के महज पांच दिन बाद ईरान की पाकिस्तान को धमकी दोनों देशों के बिगड़ते रिश्तों की तरफ इशारा कर रही है।

आतंकी हमले में मारे गए थे ईरान के 10 सैनिक
- पिछले महीने सुन्नी मिलिटेंट ग्रुप ‘जैश अल अदल’ ने ईरान में हमला किया था। इस हमले में ईरान के 10 सैनिक (बॉर्डर सिक्युरिटी गार्ड्स) मारे गए थे। तब ईरान आर्मी ने कहा था कि हमलावर पाकिस्तान से ईरान में घुसे थे और उन्होंने सैनिकों पर हमला किया था।
- कुछ खबरों में कहा गया था आतंकी ईरान के इलाके में नहीं घुसे थे बल्कि उन्होंने लंबी रेंज के हथियारों से हमला किया था। ईरान ने तब कहा था कि आतंकियों को ये बड़े हथियार वहां की आर्मी की मदद के बिना हासिल नहीं हो सकते।

क्या कहा ईरान के आर्मी चीफ ने
- मेजर जनरल बाकेरी ने ईरान की न्यूज एजेंसी ‘इरना’ से कहा- उम्मीद है पाकिस्तान बॉर्डर पर हो रही हरकतों को फौरन कंट्रोल करेगा। लेकिन, अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान उनकी पनाहगाहों को निशाना बनाने में देर नहीं करेगा। फिर चाहे, वो कहीं भी हों।
- 2014 में ईरान के पांच सैनिकों को पाकिस्तानी आतंकियों ने किडनैप कर लिया था। तब ईरान ने पाकिस्तान से कहा था कि वो किसी भी वक्त अपनी सेना का पाकिस्तान में ऑपरेशन शुरू कर सकता है, और इसके नतीजे खतरनाक होंगे। 2013 और 2011 में भी ईरानी सैनिकों पर आतंकी हमले हुए थे।

Tags:
new delhi