वक़्त रहते पता न चलता प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में किया है तो जा सकती थी इस महिला की जान

न्यूयॉर्क में रहने वाली एक बच्चे की मां साराह कोहियारा ने जब अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, तो रिजल्ट पॉजिटिव आए। खुद को प्रेग्नेंट समझकर साराह काफी खुश थी। लेकिन जब उन्हें लगातार चिड़चिड़ाहट महसूस होने लगी, तब उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया। अल्ट्रासाउंड के बाद पता चला कि जिसे साराह बच्चा समझ रही थी, वो दरअसल उसकी मौत का कारण बन सकता था। 
-2012 में साराह ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उस समय उनके यूट्रस में बच्चे के प्लेसेंटा से निकले कुछ सेल्स छूट गए थे। धीरे-धीरे ये सेल ट्यूमर में बदल गया। 
-2014 में जब साराह के पीरियड्स मिस हुए, तो उन्होंने घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, जो पॉजिटिव निकला। 
-इसके कुछ दिन बाद जब डॉक्टर्स ने साराह का अल्ट्रासाउंड किया, तब उन्होंने उसमें बच्चे की जगह एक बड़ा सा ट्यूमर देखा। 
-इस ट्यूमर में कैंसर था। अगर वक्त पर इसके बारे में पता नहीं चलता, तो साराह की जान बचना मुश्किल था। 
Previous Post Next Post