आरोपी धमकी दे रहे हैं और पुलिस किशोरी को बरामद नही कर रही, पीड़ित परेशान


अलीगढ़। थाना गौड़ा के गांव चिन्ता की नगरिया में विगत दिनों एक नाबालिग किशोरी को पडौस का ही युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसकी रिपोर्ट किशोरी की मां ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी थी जिसके कारण आरोपी बौखला गये और हजारों रूपये में समझौता करने का दबाव किशोरी की मां पर बनाते हुये उसे व उसकीह बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं,लेकिन पुलिस किशोरी को बरामद करने में नाकाम साबित हो रही है।
किशोरी की मां ने एसएसपी से अपनी बेटी को शीघ्र बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी गौड़ा को कार्यवाही कर किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिये हैं।
गांव चिन्ता की नगरिया के रहने वाली विधवा महिला का कहना है कि 2 मई को वह बाजार में अपने काम पर गई थी, घर में उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली रह गई थी। उसने बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में पड़ौस का रहने वाला युवक अपने पिता व एक अन्य महिला के सहयोग से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। उसका कहना है कि उसने अपनी बेटी को काफी तलाश किया,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका तो उसने थाना गौड़ा में जाकर पडौस के रहने वाले चन्द्रपाल व उसके बाप गनेशीलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत अभियोग पंजीकृत कराते हुये दोनों के चुगंल से अपनी बेटी को बरामद करने की मांग की।
रिपोर्ट दर्ज होने के कारण गनेशीलाल व उसका बेटा बौखला गये और किशोरी की मां से कहा कि 50 हजाररूपये लेकर समझौता कर ले अन्यथा बदमाशों द्वारा तुझे व तेरी बेटी को मौत की नींद सुला दिया जाएगा। 
Previous Post Next Post