रंग महोत्सव का अचानक हुआ समापन, लोग हैरान


अकरम खान
एटा। राजकीय ज़िला कृषि एवं औधोगिक विकास प्रदर्शनी (रंग महोत्सव)  का 7 मई की रात 12 बजे अचानक समापन की घोषणा की गयी।
जिससे हर कोई हेरान रह गया, क्योंकि प्रदर्शनी समिति द्वारा इसके समापन की तारीख 10 मई के बाद होना निश्चित की थी।
जिसके बाक़ायदा समापन समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमे प्रदर्शनी कार्यक्रमों के संयोजकों को प्रशस्ति पत्र एवम् उपहार देकर सम्मानित किया जाता है। मगर आधी रात को बिना किसी को समापन की सुचना दिए बगैर S D M सदर ने मंच पर चल रहे कार्यक्रम धूम मचाले के दौरान मंच पर आकर प्रदर्शनी के समस्त स्टाफ, संयोजकों को सुचना दिए बगैर इसके समापन की घोषणा कर दी। जिसके चलते पंडाल ठेकेदार ने आज पंडाल को पूरी तरह उखाड़ लिया।
Previous Post Next Post