दबंगों ने किया युवक पर प्राण घातक हमला


अनवार अहमद
बलरामपुर। तुलसीपुर के नई बाजार के निवासी हफीजुल्ला पुत्र यूनूस राईनी जो कि अपने खेत शितलापुर मे थे तभी अचानक कुछ दबंग लोगों ने आकर हफीजुल्ला पर जान लेवा हमला कर दिया।
बताते चलें कि कुछ पुरानी रंजिस को लेकर रमजान पुत्र शहाबुद्दीन,अतिउल्लाह पुत्र रमजान व साथ मे कुछ गिरोह को लेकर तलवार व चाकू के साथ हफिजुल्लाह के खेत में पहुचें और देखते ही देखते विपक्षी ने हफिजुल्लाह के उपर जान लेवा हमला कर दिया।
 जिससे हफिजुल्लाह मुर्क्षित होकर खेत में गिर गया और अतिउल्लाह पुत्र रमजान ने चाकू से वार किया जो हफिजुल्लाह के बायें पैर पर गंभीर घाव हो गया मौके पर 108 एम्बुलेसं ने घायल को सीएससी तुलसीपुर मे लाया पर हालत गंभीर होने के कारण घायल को जिला मुख्यालय पर रिफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष तुलसीपुर से वार्ता करने पर बताया की मामले की जानकारी है तथा उस पर उचित कार्यावाही की जायेगी किसी भी अपराधी को बक्शा नही जायेगा।
Previous Post Next Post