हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहूँगा: असलम राइनी


अजय कान्त पटेल
श्रावस्ती। भिनगा के बसपा विधायक मोहम्मद असलम राइनी ने विकास निधि के प्रथम बजट आवंटन होने पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संबंधित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का वादा किया है।
ग्राम सुईया ताल-भगोड़ा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में इंटरलॉकिंग निर्माण से प्रारंभ किया गया एवं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों विकासखंड जमुनहा, सिरसिया व हरिहरपुर रानी में पेयजल की व्यवस्था की है।
विधायक असलम राइनी ने विभिन्न स्थानों पर 21 वाटर कूलर/आरओ उच्चकोटि की क्षमता लगाने के लिए अपनी विकास निधि से प्रस्तावित किया गया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वह सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।
Previous Post Next Post