मुंबई.रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक में काम कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर की कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में रणबीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कभी बेड शेयर करते,तो कभी बालकनी में खड़े होकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये फोटोज रणबीर के न्यू वियर ब्रांड ऐड शूट की हैं जिसमें वो एक मॉडल के साथ लव मेकिंग पोज दे रहे हैं। रणबीर के फैन्स पेज पर हाल ही में इस ऐड शूट की बिहाइंड द सीन्स फोटोज शेयर की गई हैं।
कुछ दिनों पहले एक लीडिंग वेबसाइट ने दावा किया था कि रणबीर जल्द अरेंज मैरिज कर सकते हैं। उनकी शादी की बात लंदन की एक नामी फैमिली की बेटी से चल रही है। जिससे उनकी मम्मी नीतू कपूर मिलने लंदन भी जा चुकी हैं और उन्हें लड़की काफी पसंद भी आई है। हालांकि नीतू और रणबीर में से किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
Tags:
Bollywood
