तालाब की खुदाई के नाम पर बंदरबांट, जिलाधिकारी से जांच की मांग


अमर जीत यादव
बस्तीः बनकटी विकास खण्ड के बेहिल गांव निवासी गंगाराम यादव ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा के मद में शासन से मिले धनराशि के दुरूपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। गंगाराम ने सोमवार को जिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र में गांव में तालाब की खुदाई में हुये भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग किया है।

उन्होने मनरेगा के तहत कराये गये विकास कार्य में ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुये कहा है कि तालाब की खुदाई में ऐसे लोगो के नाम पर मजदूरी का भुगतान किया गया है जिन्होने मौके पर कोई काम नही किया है। गावं के आराजी संख्या 19 में कागजों में तालाब दर्ज है। इसकी खुदाई और साफ सफाई के लिये ग्राम प्रधान ने 2,30,456 रूपया खर्च किया है। इस कार्य में मनरेगा के तहत ऐसे लोगों की मजदूरी के नाम पर पैसे निकाले गये हैं जिन्होने काम ही नही किया। उसकी जानकारी आरटीआई से मांगी सूचना से हुई है। गंगाराम के अनुसार पूरे मामले की जांच कराने पर कुछ और फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। मामले की जांच कराये जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र का गंगाराम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रजिस्टर्ड डाक से भेजा है।

गंगाराम के द्वारा ग्राम प्रधान पर लगाये गये आरोपों का गांव निवासी विश्राम, लेहिन, रिंकू सिंह, अजय, विनोद कुमार, पंचराम, संतराम, राजमन भारती, लालचंद, शिवपूजन, राकेश यादव, फूलचन्द यादव, राहुल यादव, प्रेमनाथ, आशीष मौर्या, सनुल्लाह आदि ने हस्ताक्षण कर समर्थन किया है। सभी का कहना है कि जिन मजदूरों को तालाब की खुदाई की मजदूरी का भुगतान हुआ है उनमें अधिकांश ने काम ही नही किया है।
Previous Post Next Post